नाहन 23 मई (एसपी जैरथ) { हिमाचल वार्ता न्यूज़ }03 :40 P :M :- जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आने लगे हैं वैसे ही प्रदेश भर में पार्टियों में आना जाना आरंभ हो गया। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के नाहन निर्वाचन क्षेत्र में करीब 2 दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों , पूर्व कर्मचारियों और पूर्व अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में आस्था रखते हुए आज करीब 2 दर्जन से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालों में एक्स सर्विसमैन दलीप सिंह ठाकुर , प्रदीप शर्मा , दीपक कुमार , अनुराग , भवानी दत्त , अशोक कुमार , शमीम खान , मदन सिंह , भजन दास , धनवीर सिंह , राजेश कुमार , भागचंद , ईश्वर चंद , अमर सिंह और हुकुम सिंह शामिल है। इसके अलावा पूर्व कर्मचारियों में कमल प्रकाश , यशपाल ठाकुर , होशियार सिंह , ईश्वर शर्मा , बीडी शर्मा , लाल सिंह , धर्म सिंह , अशोक कुमार , प्रदीप ठाकुर , नरदेव शर्मा , सुंदर सिंह , पीरु राम , ओम प्रकाश , रणदीप शर्मा , सुखचैन , मामचंद , सदाराम , गोपाल सिंह , अमर सिंह , अजमेर , सुरेश पाल , प्रताप सैनी , पृथ्वी सिंह , केशवराम , ज्ञानचंद , हुकमचंद , जालम सिंह ठाकुर , करमचंद , ईश्वर चंद्र , सिंह राम , ज्ञानचंद , रोशन लाल , साधु राम , जय किशोर , प्रकट सिंह और अजमेर सिंह आदि ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को भाजपा का पटका पहनाया। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों , पूर्व कर्मचारियों और अधिकारियों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा काम में विश्वास करती है जिसके चलते आज विकास के मामले में नाहन निर्वाचन क्षेत्र जिला का अग्रणी निर्वाचन क्षेत्र बन रहा है।