पाँवटा साहिब 23 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़} :- उपमंडल पांवटा साहिब के भुंगरनी में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है,वहीं एक व्यक्ति को नाहन मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अचानक मौसम खराब हो गया तथा मौसम खराब देख दो लोग आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।इस दौरान अचानक आसमानी बिजली बड़ी जोर से गिर गई,जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए जहां पर चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया।
Breakng
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
- उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
- बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
- राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
- वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
Tuesday, June 30
