Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुलिस भर्ती मामले में सिरमौर के दो युवक एसआईटी के रडार पर
    हिमाचल प्रदेश

    पुलिस भर्ती मामले में सिरमौर के दो युवक एसआईटी के रडार पर

    By Himachal VartaMay 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 26 मई (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-    सरकारी विभाग में तैनात है दोनों युवक, कभी भी कर सकते हैं कोर्ट में समर्पण  प्रदेश भर में चर्चित पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सिरमौर भी एसआईटी के रडार पर आ चुका है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार कोलर और ददाहू से संबंध रखने वाले कथित आरोपी कुछ दिनों से फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने किसी रिश्तेदार के बच्चे को फायदा पहुंचाने के लिए प्रश्नपत्र खरीदा गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रश्न पत्र रिश्तेदार के लिए खरीदा गया था या फिर आगे बेचने के लिए।

    मगर इस बात की पुख्ता जानकारी है कि इन दोनों क्षेत्रों का संबंध पहले भी एक पुलिस भर्ती मामले में सुर्खियों में रहा है। सूत्रों की मानें तो बनाई गई एसआईटी में सिरमौर के दो तेजतर्रार पुलिस अधिकारी कथित आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। बावजूद इसके कथित आरोपी पुलिस को आत्मसमर्पण न कर न्यायालय के समक्ष सरेंडर करने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो कथित आरोपी शुक्रवार अथवा शनिवार को माननीय न्यायालय के समक्ष समर्पण कर सकते हैं।

    जानकारी तो यह भी है कि न्यायालय के समक्ष सरेंडर करने वाले कुछ बड़े खुलासे भी कर सकते हैं। अब देखना यह भी होगा कि कथित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं या फिर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर पाने में कामयाब होते हैं। मामला चूंकि सीबीआई और सीआईडी के पास है। ऐसे में दोनों कथित आरोपियों के नाम खोले नहीं जा सकते हैं। जानकारी तो यह भी है कि एक कथित आरोपी के द्वारा अग्रिम जमानत के लिए भी अप्लाई किया गया था। मगर माननीय न्यायालय के द्वारा कथित आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी गई थी।

    जांच एजेंसियों के द्वारा लगातार कस्ते जा रहे शिकंजे के चलते आरोपी न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारियों में है। हालांकि आत्मसमर्पण किए जाने के बावजूद पुलिस कथित आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है। देखना अब यह होगा कि कथित आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद और कौन से बड़े नामों के खुलासे होते हैं। उधर एसपी क्राइम वीरेंद्र कालिया से इस बाबत बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीटिंग का हवाला दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.