Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में कलाकारों ने नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 के बारे में दी जानकारी
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में कलाकारों ने नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 के बारे में दी जानकारी

    By Himachal VartaMay 27, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 27 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )- सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से लोक संस्कृति कलामंच के कलाकारों ने आज जिला सिरमौर की ग्राम पंचाायत जामना, शारली मानपुर, बाउनल व घनोग प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन, शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 की जानकारी लोगों तक पहंुचाई।
    कलाकारों ने लोगों को बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें किसी आपातकालीन स्थिति में तुरन्त सहायता प्रदान करने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। चौबीस घण्टे क्रियाशील इस हेल्पलाइन पर सहायता मांगने पर पुलिस ज़रूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंचती है। 26 जनवरी, 2018 को आरम्भ इस हेल्पलाइन में 6800 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निष्पादन हो चुका है। कलाकारों ने बताया की महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐ पके तहत महिलाओं को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से शक्ति बटन ऐप भी आरम्भ की गई है। इस ऐप को मोबाइल पर श्गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से संकट की घड़ी में ऐप का श्लाल बटन दबाकर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। शक्ति बटन की विशेषता यह है कि यह ऐप इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी चलती है। इसके अतिरिक्त होशियार सिंह हेल्पलाइन 1090 के द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और वन माफिया, खनन माफिया तथा ड्रग माफिया से कड़ाई से निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 आरम्भ की गई है। इस हेल्पलाइन की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। इस हेल्पलाइन पर वन, खनन व नशे जैसी अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक कुल 3300 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकतम का निष्पादन किया जा चुका है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.