नाहन 29 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- यमुना नदी के साथ लगती वन भूमि पर अवैध रूप से कूड़ा डालने के लगातार बढ़ते मामलों के चलते वन विभाग ने कूड़ा डालने वाले वाहनों पर कड़ी कारवाई की। अवैध रूप से कचरा डम्प कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया गया जिनमे अधिकतर वाहन नगर परिषद से संबंधित थे। वाहन चालकों व परिषद अभियंता से अवैध डंपिंग का जुर्माना वसूल कर वाहनों को रीलीज़ किया गया। वन अधिनियम व एनजीटी के निर्देशानुसार पूर्व मे भी नगर परिषद व अन्य प्राईवेट वाहनों के खिलाफ इस प्रकार की कारवाई अमल मे लाई गयी है। प्रशासन के सम्मुख भी कचरा निस्तारण की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है। नगर-परिषद कार्यकारी अधिकारी द्वारा कचरे की अवैध डंपिंग रोकने व पूर्व में डंप किए कचरे का अति शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
