Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आखिर सेना सिविलियन विवाद से बनोग- धार क्यारी सड़क को मिल गया ग्रीन सिग्नल
    हिमाचल प्रदेश

    आखिर सेना सिविलियन विवाद से बनोग- धार क्यारी सड़क को मिल गया ग्रीन सिग्नल

    By Himachal VartaJune 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 03 जून (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- आखिर आजादी के बाद अब जाकर नाहन के 12 गांव को सड़क नसीब होगी। आर्मी सिविलियन विवाद के चलते करीब 6000 से अधिक लोग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे थे। हालांकि आर्मी सिविलियन विवाद में जमीन संबंधी मामले भी हैं मगर बिरोजा फैक्ट्री से जबल के वाया धार क्यारी कथित बाईपास सड़क का मुद्दा भी मुख्य था। यह मुद्दा डॉ. राजीव बिंदल के चुनावी एजेंडे में भी शामिल रहा। आखिर 70 साल की समस्या को स्थानीय विधायक ने लगातार जारी रखें अपने प्रयासों के बाद हल करने में कामयाबी हासिल कर ली है।

    इस प्रथम बड़ी उपलब्धि को लेकर विधायक के द्वारा नाहन सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता भी रखी गई। उन्होंने वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सेना सिविलियन विवाद में भूमि समस्या के एक भाग को निपटाने में उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अपनी नाहन की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। गौरतलब हो कि हिमाचल नाउ न्यूज़ के द्वारा यह मुद्दा शुरू से प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

    स्थानीय विधायक को बार-बार सवालों के घेरों में भी मुद्दे को लेकर घेरा गया। तो वही विधायक डॉ. राजीव बिंदल भी लगातार केंद्र से लेकर शिमला तक भाग दौड़ में जुटे रहे। बड़ी बात तो यह है कि विधायक डॉ. राजीव बिंदल के प्रयासों के चलते मामला गृह मंत्रालय से होते हुए राष्ट्रपति तक पहुंचा। आखिर 1 जून यानी बीते बुधवार 2022 को राष्ट्रपति के द्वारा स्वीकृति मिलते ही रक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। यहां यह भी बताना जरूरी है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था।

    करीब 1590 वर्ग मीटर सड़क का हिस्सा सैन्य भूमि में आने के चलते सुरक्षा कारणों के मद्देनजर सड़क कंप्लीट नहीं हो पाई थी। लोगों को सड़क ना होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों के द्वारा डबल इंजन की सरकार पर भरोसा करते हुए बीते विधानसभा चुनाव में डॉ राजीव बिंदल को समर्थन भी दिया। करीब 4 सालों के प्रयासों के बाद चुनावी वर्ष में जाकर आर्मी सिविलियन विवाद के पहले चरण में विधायक को बड़ी कामयाबी मिली। इस बड़ी उपलब्धि के बाद करीब 8000 लोगों में खुशी की लहर है।

    इस सड़क के बनने के बाद जब्बल का बाग़, जलापड़ी, राम कुंडी सिंबल वाला, रोड़ा वाली, गाड्ढा भुड्डी, धार क्यारी, विक्रम कैसल, मझौली, कोटली, गदपेला, भलगो आदि ग्राम क्षेत्र इस सड़क से जुड़ जायेंगे। तो वही चुनावी वर्ष में इस बड़ी समस्या का समाधान कर डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के ताबूत में पहली कील को गाड़ दिया है। ग्राम पंचायत नाहन के पूर्व प्रधान संजू सैनी, उप प्रधान जय प्रकाश पांडे, बीडीसी सदस्य वीर बाला, स्थानीय निवासी निर्मला ठाकुर, अनिल ठाकुर, धन बहादुर थापा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक डॉ. राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया।

    आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, पूर्व प्रधान तपेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य व मंडल भाजपा महामंत्री मनीष चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.