नाहन 3 जून{हिमाचलवार्ता न्यूज़}; – जिला सिरमौर के उप रोजगार कार्यालय सराहां में आगामी 9 जून को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वर्धमान टेक्सटाईल को लगभग 120 टेªनीे व हेल्पर की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टैक्सटाईल लिमिटेड में ट्रेनी अप्रेंटिस व हेल्पर के लिए 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की आवश्यकता है, कम्पनी में न्यूनतम वेतन 14000 और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए तथा कैम्पस इंटरव्यू के लिए वह अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ ले कर आए।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
