Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अब हिमाचल में जयराम सरकार नेस्तनाबूद होकर रह जाएगी=अग्निहोत्री
    हिमाचल प्रदेश

    अब हिमाचल में जयराम सरकार नेस्तनाबूद होकर रह जाएगी=अग्निहोत्री

    By Himachal VartaJune 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी 4 जून (हिमाचलवार्ता न्यूज़):- रेणुका जी कुब्जा पेवेलियन में महिला कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया । नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जुनेब चंदेल कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद थे इस दौरान लगभग रजिस्टर्ड 100 महिला मंडलों को प्रति महिला मंडल ₹10000 की राशि देने की घोषणा की इस अवसर पर रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान जिला सचिव ओपी ठाकुर सहित हजारों महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है।

    ईसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस ने श्री रेणुका जी में परिवर्तन रैली का आयोजन कर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला सिरमौर में भी चुनावी प्रचार का शुभारंभ किया। रैली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परिवर्तन रैली के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में परिवर्तन की जो लहर चल पड़ी है, उसमें प्रदेश की जयराम सरकार नेस्तनाबूद होकर रह जाएगी। अब जयराम सरकार की पिटारी में केवल कोरी घोषणा ही रह गई है। सुबह से ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर घोषणाएं करनी शुरू कर देते हैं, जोकि कभी पूरी होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में महज 3 महीने रह गए हैं और सरकार ने जब साढ़े 4 साल में कुछ नहीं किया, तो इन 3 महीनों में क्या ही कर पाएगी। इसका बड़ा कारण यह था कि सरकार में वर्किंग कल्चर ही नहीं था। ऐसे में सरकार के अंतिम समय में घोषणा और ऐलानों से कुछ नहीं होने वाला है। यह सब जयराम सरकार अपनी झेंप मिटाने के लिए ही कर रही है। अब जयराम सरकार के पास कुछ नहीं है। सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन में धकेल दिया है। नतीजा यह रहेगा कि जब बीजेपी सरकार प्रदेश की सत्ता से बाहर होगी, तो हिमाचल पर 85000 करोड़ रुपए का कर्जा होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार का इंजन हांफ चुका है और पहाड़ की चढ़ाई के काबिल नहीं रहा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब लोगों ने मन बना लिया है कि प्रदेश से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो मर्जी हो, वोट कांग्रेस को ही डालनी है। मुकेश अग्निहोत्री ने तीसरे विकल्प के तौर पर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आज सरेआम गोलियां चल रही है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली व पंजाब दोनों राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री जेल में है। देवभूमि हिमाचल एक शांत प्रदेश है ओर यहां इस तरह की सरकारों के कल्चर की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही किसी तीसरे विकल्प का वजूद भी नहीं है। प्रदेश में केवल अब कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर रेणुका के विधायक विनय कुमार मित्र सिंह तोमर तपेंद्र चौहान ओपी ठाकुर जिला परिषद मेंबर ओमप्रकाश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर पंकज गर्ग अरुण अग्रवाल सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.