नाहन 18 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज)-पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक के पुत्र की चंडीगढ़ में बीमारी से मौत होने का समाचार मिला है। 30 वर्षीय प्रबल कौशिक की मौत चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में हुई है। अतुल कौशिक के पुत्र की मौत का समाचार सुनकर पूरे शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है प्रबल कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
प्रबल का इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि उनके पिता पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के चेयर पर्सन है। अतुल कौशिक भाजपा नेत्री प्रतिभा कौशिक के पुत्र हैं। प्रतिभा कौशिक प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में पदाधिकारी हैं।
शनिवार को उनकी पार्थिव देह को नाहन शिवपुरी स्थित आवास पर लाया गया और दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया।