Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चार नशा तस्करों को दस साल के कठोर कारावास के साथ एक लाख जुर्माने की सजा
    सिरमौर

    चार नशा तस्करों को दस साल के कठोर कारावास के साथ एक लाख जुर्माने की सजा

    By Himachal VartaJune 23, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 23 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- विशेष न्यायाधीश-द्वितीय सिरमौर डा. अबीरा बासु ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मुजरिमों राजू धरती पुत्र धन बहादुर, शंकर थापा पुत्र कमल थापा, नवीन पुत्र नैन बहादुर निवासी विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड व बिशन सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम सास्किर, तहसील जुब्बल, जिला शिमला को 10 साल के कठोर कारावास की सजा व एक लाख रुपए का जुर्माना प्रत्येक को अदा करने के आदेश दिए।
    जुर्माना अदा न करने की सूरत में मुजरिमों को छह छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला न्यायवादी प्रशांत सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2016 को दोपहर लगभग 2:15 बजे कालाअंब थाना की टीम ने  एचपी 10बी 1117 नम्बर वाले एक ट्रक को रोका। 
    तलाशी के दौरान ट्रक में सवार इन मुजरिमों के कब्जे से 2.724 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। प्रशांत सिंह ने बताया कि बाद में पुलिस टीम ने सभी मुजरिमों के खिलाफ थाना कालाअंब में एफआइआर दर्ज करवाई। 
    पुलिस जांच पूरी होने के बाद मुजरिमों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 व 29 के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था। प्रशांत सिंह ने बताया सबूतों के आधार पर यह सामने आया कि सभी मुजरिमों  ने आपराधिक साजिश के तहत ट्रक में 2.724 किलोग्राम अफीम की खेप तस्करी करके एनडीपीएस एक्ट की उपरोक्त धाराओं के तहत अपराध किया है।
     प्रशांत सिंह ने बताया सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 16 गवाहों के बयान कलमबंद हुए। अदालत ने  साक्ष्यों के आधार पर मुजरिमों को सजा सुनाई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.