Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री को अटल टनल निर्माण को लेकर झूठा श्रेय, देश को गुमराह कर रहे सीएम : प्रतिभा सिह
    शिमला

    मुख्यमंत्री को अटल टनल निर्माण को लेकर झूठा श्रेय, देश को गुमराह कर रहे सीएम : प्रतिभा सिह

    By Himachal VartaJuly 11, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला 11जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अटल टनल निर्माण को लेकर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। जयपुर में उतरी क्षेत्रीय परिषद की एक बैठक में मुख्यमंत्री का अपने अभिभाषण में अटल टनल निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह देश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
    रविवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि अटल टनल कांग्रेस की देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका केवल उद्धघाटन किया है, इस सुरंग का शिलान्यास तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 23 जून 2010 को किया था।
    यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस सुरंग निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं स्व इंदिरा गांधी,राजीव गांधी व डॉ मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी का नाम तक नही लिया जाता। प्रतिभा सिंह ने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री   झूठ बोल कर लोगो को गुमराह नही कर सकते।
    उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपना राजनीतिक हित साधने में लगी है। अटल टनल से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को हटा कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति  व प्रदेश के लोग  भली भांति जानते है कि यह सुरंग किस की देन है।
    प्रतिभा सिंह ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को उसी स्थान पर पुनर्स्थापित करें जिससे देश के लोगो को इस सुरंग निर्माण के इतिहास की सच्ची जानकारी मिल सकें। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने इस पट्टिका को पुनर्स्थापित नही किया तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पट्टिका को उसी स्थान पर पुनः स्थापित किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.