Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा भाजपा मण्डल प्रधान द्वारा मनीष तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी।
    सिरमौर

    पांवटा भाजपा मण्डल प्रधान द्वारा मनीष तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी।

    By Himachal VartaJuly 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपीजैरथ)भाजपा नेता मनीष तोमर ने पांवटा साहिब के होटल एंबियेंस में गत दिन पत्रकार वार्ता  कर पांवटा साहिब से भाजपा के टिकट की दावेदारी जताई। उसके बाद से ही संभावना जताई जा रही थी कि भाजपा मंडल पांवटा साहिब उन पर अनुशासनात्मक कर सकता है।

    नोटिस मे कहा गया है कि आपके द्वारा शनिवार को पांवटा साहिब के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आपने पार्टी से टिकट मांगने की बात कही है।
    इस प्रेस वार्ता के दौरान आपने यह शब्द भी इस्तेमाल किये है कि आपकी पार्टी उच्च कमान से बात हो गई है और निश्चित रूप से पार्टी का टिकट आपको मिलेगा और पार्टी के आदेश है कि आप अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू करें। आगे पत्र ने ये भी लिखा कि   उच्च कमान और संगठन के नाम पर लोगों को गुमराह करना पूर्ण रूप से अनुशासनहीनता है, जिससे पार्टी को नुकसान पंहुचा है और संगठन कमजोर हुआ है।पार्टी और संगठन के नाम पर बिना मंडल की अनुमति के इस प्रकार की प्रेस वार्ता करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इसलिए आपको इस पत्र द्वारा सूचित किया जाता है कि एक सप्ताह के भीतर इसका स्पष्टीकरण दें अन्यथा आपके विरूद्ध पार्टी नियमानुसार सख्त कारवाई की जाएगी।

    मंडल प्रधान ने इसकी प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और जिला सिरमौर के अध्यक्ष विनय गुप्ता को भी प्रेषित की है। गोर हो कि मनीष तोमर ने अपनी पत्रकार वार्ता में कहा था कि वह 2003 से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और तभी से विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है।

    उन्होंने कहा कि टिकट की दावेदारी करना पार्टी के हर कार्यकर्ता का अधिकार है और उन्हे पूरी उम्मीद है कि पार्टी हाइकमान उन्हे पांवटा साहिब से भाजपा का टिकट देगी। मनीष तोमर की टिकट दावेदारी के बाद से पांवटा साहिब की राजनीति में हलचल मच गई है और चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया। जिसके बाद भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने उन्हे नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.