Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 13 से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा
    शिमला

    हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 13 से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा

    By Himachal VartaJuly 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान, हिमाचल के गठन के 75 वर्षों के आयोजन और विशेष टीकाकरण अभियान के दृष्टिगत सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी 14.83 लाख घरों, अधिकारिक भवनों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों में जन भागीदारी से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमारे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है।
    मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह, युवक मण्डल, महिला मण्डल और अन्य गैर सरकारी संगठनों को विस्तृत स्तर पर शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को भी इसमें अवश्य शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों के पास राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें सम्बन्धित जिलों में वितरित किया जा सके। प्रदेश की सभी सरकारी वैबसाइटों के होम पेज पर 22 जुलाई से राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देना चाहिए तथा नागरिकों को भी फेस बुक, इंस्ट्राग्राम, ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया अकाऊंट्स पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग, युवा और किशोर मिल कर भारत माता के गौरव में गीत गाएं और जनता में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए गांवों में तिरंगा लेकर प्रभातफेरी निकालें। मुख्यमंत्री
     ने कहा कि सूचना एवं जन संपर्क विभाग विज्ञापन के माध्यम से इस आयोजन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाए ताकि इस आयोजन को जन आन्दोलन बनाया जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.