शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल की राजधानी शिमला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने बच्चों को मास्क पहनने व सैनिटाइजर साथ लाने के निर्देश दिए हैं। शिमला के अधिकतर निजी स्कूलों में बच्चों को खांसी-जुकाम होने पर स्कूल न आने की भी हिदायत दी गई। वहीं सरकारी स्कूलों में भी यदि कोई बच्चा बीमार है तो उसे भी स्कूल न आने को कहा गया है। कोरोना के हर रोज बढ़ रहे मामलों को देखते हुए शिमला के निजी स्कूलों में बच्चों को कक्षा के कमरों में जहां पहले 2-2 बिठाए जाते थे वहां अब 1-1 करके बिठाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों में अपना टिफिन, पानी की बोतल व अन्य सामान को एक-दूसरे के साथ शेयर न करने को भी कहा गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
