Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»देवभूमि का पिछा नहीं छोड़ रहे हादसे शिमला में देर शाम चलती इनोवा पर गिरा पत्थर, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
    शिमला

    देवभूमि का पिछा नहीं छोड़ रहे हादसे शिमला में देर शाम चलती इनोवा पर गिरा पत्थर, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

    By Himachal VartaJuly 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला(हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से तबाही मचने लगी है। प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। शिमला जिला के बसंतपुर में वीरवार शाम चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईनोवा गाड़ी (PB01C-8494) शिमला से सुन्नी की तरफ जा रही थी कि बसंतपुर के नजदीक पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इस गाड़ी में 4 लोग सवार थे। कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल ले गए। जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
    मृतक का नाम रोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव मझोती जिला कांगड़ा, उम्र 25 साल है। घायलों में सुन्नी पुत्र धर्म सिंह गांव तांबर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा उम्र- 33 साल और  हरदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह हाउस नंबर 2014,फेज 7 सेक्टर मोहाली पंजाब उम्र 61 साल और गाड़ी का ड्राइवर अभिषेक के तौर पर हुई है। ये सभी सैमसंग कंपनी में कार्यरत हैं और डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते हैं।
    डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि चलती गाड़ी पर पत्थर के गिरने की घटना सामने आई है। इसमें 4 लोग सवार थे जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.