नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- वन विभाग के यमुना घाट स्थित यमुना वन विहार में लगभग तीन मीटर चौड़ा व 2 मीटर ऊंचा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।
लोहे के बोर्ड पर बने इस सेल्फी प्वाइंट में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में आयोजित किए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव का लोगो दर्शाया गया है।
लोगो को पांवटा साहिब के प्रतिष्ठित पेंटर ललित कुमार (प्रोप शारदा पेंटर) के द्वारा पेंट किया गया है। पार्क में घूमने आए लोगों में सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का जोश देखा जा रहा है।