Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    सिरमौर

    बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल

    By Himachal VartaMay 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):– नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब और बनकला पंचायत की अवैध खनन और सड़क से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज लोग बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल की अगवाई में DC सिरमौर से मिलने पहुंचे और उन्हें समस्या के बारे में अवगत करवाया।

    कालाअम्ब वार्ड के पूर्व बीडीसी सदस्य यशपाल शर्मा और पूर्व पंचायत प्रधान राजेश ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र काला अम्ब में बड़े स्तर पर अवैध तरीके से खनन की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई यहां पर नहीं होती है जो साफ दर्शाता है कि प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभक्ति के चलते अवैध खनन हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि अवैध खनन से यहां प्राकृतिक संपदा को भी बड़ा नुकसान हो रहा है साथ ही मारकंडा नदी के वर्चस्व को भी खतरा पैदा हो गया है। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि अवैध तरीके से चल रहे खनन ने मारकंडा नदी को पूरी तरह से छलनी कर दिया है। और अवैध खनन के चलते जहां पुलों और सड़कों को खतरा पैदा हो गया है साथ ही यहां अवैध खनन की गतिविधियों से सीवरेज लाइन को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है।

    उन्होंने कहा कि यहां पहाड़ों को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया गया है और प्रसिद्ध सुखेती फॉसिल पार्क के पास सैकड़ो बीघा भूमि पर अवैध तरीके से खनन की गतिविधियां लगातार जारी है उन्होंने कहा कि इस बाबत उपायुक्त को मौके की फोटो और वीडियो भी  साझा किए गए है।

    उधर बनकला पंचायत के दर्जनो लोग भी उपायुक्त से मिले बनकला वार्ड की जिला परिषद सदस्य हैं निर्मला शर्मा और पंचायत प्रधान रजनी देवी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा यहां सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने से चार गांव के लोग परेशान हैं और कर्मचारी और स्कूली बच्चों को आने-जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है साथ गांव में ना तो एंबुलेंस पहुंच पा रही है और ना ही सिलेंडर की गाड़ीया पहुँच पा रही है।

    पूर्व विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि बनकला पंचायत के जिन गांवों के लिए सड़क का निर्माण कार्य रोका गया है वहां सड़क और पुल निर्माण पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई है मगर अब आनन फानन में सड़क को बंद कर दिया गया है। राजीव बिंदल ने कहा कि साल 2023 में न्यायालय की तरफ से कोई फैसला इस सड़क को लेकर आया था मगर लोक निर्माण विभाग ने इसकी जानकारी लोगों को देना उचित नही समझा और अब यह सड़क पूर्ण बंद हो गई है।

    उन्होंने कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग लोगों को अवगत करवाता तो इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता ऐसे में यहां सीधे तौर पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही सामने आई है।

    उधर  प्रतिनिधि मंडल में शामिल नाहन विधानसभा क्षेत्र के जामनवाला  गांव के लोगों ने भी उपायुक्त से मुलाकात की और यहां स्टोन क्रेशर की वजह से बन्द पड़े के गांव के रास्ते के बारे में उन्हें अवगत करवाया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.