ठियोग (हिमाचल वार्ता न्यूज( पुनितसूद)हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से जगह जगह भूस्खलन और बाढ़ आने से जानमाल का नुकसान हुआ है। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे ठियोग के माईपुल सेंज के समीप एक कार पर पहाड़ी से चट्टान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें ठियोग सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रक यूपी नम्बर की कार UP -16 BL3131 यूपी से रोहड़ू की ओर जा रही थी। जिस पर अचानक माईपुल सेंज के समीप पहाड़ी से चट्टान गिरने से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गम्भीर चोट पहुंची है जिन्हें सिविल अस्पताल ठियोग में दाखिल किया गया है। यह घटना देर शाम करीब साढ़े पांच बजे के पास घटित हुई है।
Breakng
- सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
- किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
- नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
- बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
- हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
Thursday, July 10