Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»राज्यपाल ने की दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता
    शिमला

    राज्यपाल ने की दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता

    By Himachal VartaAugust 22, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और अर्द्धसैनिक बलों की महिला पुलिस अधिकारियों के दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पुलिस बलों में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओें को अवसर देने की आवश्यकता है।
    उन्होंने पुलिस में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को व्यापक मंच के माध्यम से उठाने के लिए आयोजित इस सम्मेलन के लिए पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दो दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाओं से जुड़े आवश्यक विषय सामने लाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो विषय ऐसे सम्मेलनों में सामने आते हैं वह केवल यहीं तक सीमित नहीं रहते बल्कि सभी पुलिस अधिकारी जो सम्मेलन के हिस्सा बने हैं उन्हें क्षेत्र स्तर पर कार्यान्वित करते हैं।
    राज्यपाल ने कहा कि लिंग भेद केवल प्राकृतिक विषय है लेकिन अवसर और सोच में समानता होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस बल मेें महिलाओं के लिए 25 प्रतिशत का प्रावधान किया गया है जबकि वर्तमान में केवल 14 प्रतिशत महिलाएं ही शामिल हैं। यह लैंगिक भेदभाव के कारण नहीं है बल्कि अवसर न मिलने के कारण है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान उठे विभिन्न विषयों की चर्चा पुरुष वर्ग में भी होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो से विभिन्न पुलिस बलों के पुरुष अधिकारियों को भी इस बारे जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सोच बदलने से चुनौतियां व समस्याएं अपने आप हल हो जाती हैं।
    उन्होंने कहा कि पुलिस में महिलाओं की भागीदारी के प्रभावी परिणामों के लिए कुछ मुख्य क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने नीति निर्धारकों से भी प्रचलित प्रथाओं को बदलने के लिए एक व्यापक दृष्टि विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस अधिकारी को समाज अलग दृष्टि से देखता है और उनसे ज्यादा अपेक्षा रखता है। उन्होंने पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के अनुरूप और लोगों की भावनाओें के अनुसार कार्य करने से सम्मान और बढ़ जाता है। उन्होंने सम्मेलन में आए सभी प्रतिभागियों को हिमाचल भ्रमण का निमंत्रण भी दिया।
    बी.पी. आर एंड.डी के महानिदेशक बाला जी श्रीवास्तव ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सी.ए.पी.एफ. के पुलिस बलों का प्रतिनिधित्व करने वाली विभिन्न रैंकों की 220 महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में महिला पुलिस अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत की गई थी। इसके बाद हर दो वर्षों के बाद यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाता है। इस तरह के सम्मेलन से महिला पुलिस में व्यापक बदलाव भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मियों की संख्या पुलिस बलों में तेजी से बढ़ रही है।
    उन्होंने कहा कि शिमला मेें आयोजित इस सम्मेलन के दौरान पुलिस में महिलाओं की अनुकूल सोच, उनकी वर्दी, बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी उपायों, प्रतिकूलताओं से निपटने की रणनीति, चुनौतियों और उनसे कैसे पार पाया जाए, जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन के दौरान संवाद सत्र भी आयोजित किए गए जिसमें प्रतिभागी अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।
    इससे पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने राज्यपाल को सम्मानित किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.