नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान देते हुए बताया कि पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सिरमौर प्रवास पर आए थे। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान डॉ राजीव बिंदल की जमकर तारीफ की और उसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को संचालन समिति का अध्यक्ष तथा डॉ बिंदल को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस नियुक्ति के लिए जहां पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा डॉ. बिंदल को बधाई दी, वहीं पर उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का विशेष आभार भी प्रकट किया है। रावत ने मीडिया को जारी बयान देते हुए बताया कि डॉ. बिंदल बहुत ही ऊर्जावान नेता है और वह चुनाव प्रबंधन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।
इसलिए पार्टी हाईकमान ने उनकी क्षमता को देखते हुए उनकी नियुक्ति की है। रावत ने बताया कि सरकार और संगठन प्रदेश में बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम में जनता का भारी जनसैलाब उमड़ा था, जिसको देखकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के होश उड़ गए हैं और उसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खलबली मची हुई है।
रावत ने बताया कि देश व प्रदेश के लोगों का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो चुका है क्योंकि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से ग्रस्त है। इसलिए आए दिनों कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी को अलविदा कह रहे हैं और भाजपा का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।