Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब के तीन बड़े उद्योगों पर लाखों का जुर्माना बकाया, बिजली काटने की सिफारिश
    सिरमौर

    कालाअंब के तीन बड़े उद्योगों पर लाखों का जुर्माना बकाया, बिजली काटने की सिफारिश

    By Himachal VartaJune 3, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की, तीन बड़े उद्योगों पर अभी भी करोड़ों का जुर्माना बकाया

    मरकंडा नदी को प्रदूषित करने वाले उद्योगों पर हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर पांच औद्योगिक इकाइयों पर कुल 68 लाख 18 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें से तीन प्रमुख इकाइयों पर अब भी 59 लाख 21 हजार 250 रुपये बकाया हैं।

    मेसर्स सागर कथा फैक्ट्री ने 2.75 लाख रुपये और मेसर्स मेडिकिंग लाइफ साइंस ने 2.62 लाख रुपये का जुर्माना चुका दिया है। वहीं, मेसर्स सिम्बायोसिस फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड पर सबसे अधिक 43 लाख 68 हजार 750 रुपये, मेसर्स एक्यूरा केयर फार्मास्युटिकल पर 7 लाख 81 हजार 250 रुपये और मेसर्स साई टेक मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड पर 11 लाख 31 हजार 250 रुपये का जुर्माना बकाया है

    मेसर्स एवलिन कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लगातार नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बोर्ड ने उसकी बिजली आपूर्ति काटने की सिफारिश की है।

    बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जांच के दौरान मरकंडा नदी के किनारे किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया है। एनजीटी के निर्देश पर लिए गए पानी के नमूनों की रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी।

    पवित्र मरकंडा नदी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी के साथ हिमाचल और हरियाणा प्रदूषण बोर्डों ने संयुक्त जांच की थी। जांच में सामने आया कि क्षेत्र के कुछ उद्योगों ने ट्रीटमेंट प्लांट लगाए हैं और कुछ जगहों पर घरेलू सीवेज प्रबंधन की कोशिशें भी की जा रही हैं। इसके बाद अवैध कचरा डंपिंग पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

    एनजीटी का आदेश मरकंडा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाना और पर्यावरणीय नियमों का कठोर अनुपालन सुनिश्चित करना है। अब बोर्ड के लिए बकाया जुर्माना वसूलना और बिजली कटौती की सिफारिश पर अमल करना अगला कदम होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.