नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- मुख्यमंत्री के श्री रेणुकाजी प्रवास को लेकर रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने सरकार को जमकर घेरा ओर कार्यक्रम को लेकर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। विधायक विनय कुमार ददाहू में मीडिया से रूबरू हुए।
दरअसल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर कल रेणुकाजी पहुंचे जंहा उन्होंने हिमाचल तब ओर अब की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और जनसभा को संबिधित किया। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने जमकर आलोचना की।
रेणुका में एक प्रेस वार्ता में बोलते हुए विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक खर्चीले मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। गठन दिवस को लेकर फालतू खर्च किया जा रहा है। कार्यक्रम में सरकार की बसें लगाई गई हैं जिसके चलते कई रूट प्रभावित हुए हैं।
वहीं लोग भी परेशान हुए है। विनय ने कहा कि सरकार को अपने बीते वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए था जबकि मुख्यमंत्री ने इन विषयों पर कोई भी बात नही की।