Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल की राजधानी शिमला में गणेश उत्सव की धूम धाम से निकाली भव्य शोभा यात्रा।
    शिमला

    हिमाचल की राजधानी शिमला में गणेश उत्सव की धूम धाम से निकाली भव्य शोभा यात्रा।

    By Himachal VartaAugust 31, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिमला( हिमाचलवार्ता न्यूज) हिमाचल की राजधानी शिमला शहर में दो साल बाद गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार दोपहर 12:00 बजे तारघर से नाज तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद मालरोड होते हुए एमसी कांपलेक्स मिडल बाजार में 108 मूर्तियां स्थापित की गई। सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के प्रधान आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि अंबाला से भगवान गणेश जी की 107 और पांच फीट ऊंची मूर्तियां लाई गई हैं। बताया कि दोपहर दो बजे मूर्ति स्थापना के बाद भंडारा लगाया गया। 4:00 से 8:00 बजे से कमल पारस एंड पार्टी पंजाब वाले भजन कीर्तन करेंगे। वहीं 1 सितंबर को दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक सत्यनारायण कथा होगी। 9 सितंबर को सुबह 9:00 बजे हवन और 11:00 बजे विसर्जन के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान अशोक कुमार कुकरेजा, राजकुमार अग्रवाल, सचिव जसविंद्र कपूर, कोषाध्यक्ष शिव कुमार सह सचिव संदीप गुप्ता मौजूद रहेंगे।

    गणेश उत्सव पर मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 से दोपहर 1:38 बजे तक रहा। राधा कृष्ण गंज के मंदिर पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी। गणपति सेवा मंडल की ओर से यहां पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस बार मूर्ति के ऊपर शेषनाग जी का फन लगा हुआ है। भगवान गणेश के जन्म दिन के उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। यह मान्यता है कि भाद्र पद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिन के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.