नाहन ( हिमाचलवार्त न्यूज)प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार व शगुन योजना के तहत 31 हजार रूपये आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विधवा महिला की लडकी, अनाथ लडकी, तथा जिसके माता पिता शारीरिक रूप से विकलांग हो ऐसी लड़कियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान करती है यह जानकारी आज सूचना एवं जन सम्पर्क की ओर से विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कटाह शीतला व ददाहु में आयोजित फोक मीडिया कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दी।
कार्यक्रम के दौरान जहां कलाकारों ने लोकगीतों से लोगों का मनोरंजन किया वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं जिसमें मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना में घर बनाने के लिए 1.50 लाख रूपये देने,व हेल्पलाइन 1100 से तुरन्त शिकायतों का समाधान व मांग दर्ज करने की जानकारी भी प्रदान की।
कलाकारों द्वारा विकासखंड़ संगडाह की गा्रम पंचायत भलोना व रणफुआ जबडोग, पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पातलीयों व पीपलीवाला, पच्छाद के काटली व जामन की सैर , तथा शिलाई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रास्त व धारवा में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Breakng
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
Friday, October 9
