Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल : रोपवे के लिए केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने से पर्यटन को लगेंगे पंख।
    शिमला

    हिमाचल : रोपवे के लिए केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने से पर्यटन को लगेंगे पंख।

    By Himachal VartaSeptember 12, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश में 39 किलीमीटर लंबे छह रोपवे का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इनके निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जिला कांगड़ा में दो, कुल्लू, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर में एक-एक रोपवे बनेगा। पांच रोपवे के निर्माण पर करीब 1,364 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि कुल्लू स्थित रोपवे निर्माण की लागत राशि अभी तय नहीं हुई है।
    केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे रोपवे का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर किया जाएगा राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने फरवरी 2022 में इन छह रोपवे के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रालय को संस्तुति भी भेजी थी। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से चार रोपवे बनाए जाएगे। जिला कांगड़ा में पालमपुर थाचड़ी चौगान ग्लेशियर रोपवे और जिला बिलासपुर में बंदला से लुहणू मैदान रोपवे को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
    इसके अलावा चार रोपवे में कुल्लू में बिजली महादेव, भरमौर से भरमाणी माता मंदिर, सिरमौर के शिरगुल महादेव मंदिर से चूड़धार और जिला कांगड़ा में चामुंडा से हिमानी चामुंडा तक रोपवे को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रदेश में पर्यटन के कारोबार मे वृद्धि होगी और लोगों की आजीविका के साधन भी बढ़ेंगे।
    पर्यटन क्षेत्र का हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सात फीसदी का योगदान है। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि रोपवे निर्माण को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें बताया है कि सप्ताह के भीतर ही प्रदेश सरकार को इसका पत्र मिल जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.