Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव करवाना रहेगा निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता
    शिमला

    स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव करवाना रहेगा निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता

    By Himachal VartaSeptember 24, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं। चुनावों को बेहतर ढंग से करवाने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग की टीम तीन दिन के हिमाचल के दौरे पर हैं। भारत निर्वाचन की टीम ने शिमला में राजनीतिक दलों, डीजीपी, मुख्य सचिव डीसी और एसपी के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठकें की गई हैं। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे इसके लिए आयोग पूरी तरह सजग हैं।
    राजीव कुमार ने कहा है कि युवा निर्वाचन आयोग युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहें हैं। स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का मकसद है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शिमला में कहा कि 8 जनवरी 2023 को चुनाव समय अवधिपूरी हो रही हैं। इससे पूर्व प्रदेश में चुनाव करवाए जाएंगे. प्रदेश में 68 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 48 जनरल 17 एससी, 3एसटी हैं। प्रदेश में कुल 53.8 लाख मतदाता हैं, जिनमें 54 हजार दिव्यांग मतदाता हैं जबकि 1 लाख 27 हजार 662 वृद्ध मतदाता हैं। 1 हजार 294 मतदाता सौ वर्ष से अधिक आयु के मतदाता हैं। प्रदेश में 7881 पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैं, जिनमें 7235 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं जिनमें औसत 684 वोटर है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए। सभी पोलिंग स्टेशन पर वोटरों को मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय सहित अन्य इंतजाम किए जाएंगे. वंही 142 पोलिंग स्टेशन को महिलाओं द्धारा संचालित किया जाएगा।
    बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र पर आने में असमर्थ होंगे वह घर से 12d फॉर्म के माध्यम से नामांकन के बाद अपना वोट डाल सकते हैं। दिव्यांग वोटर के लिए रैंप, व्हील चेयर और वॉलेंटियर भी पोलिंग स्टेशन में मौजूद रहेगा। चुनावों में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए C vigil APP बनाई गई हैं। यह एप्प चुनावों को निष्पक्ष और पैसे के प्रभाव को कम करने के लिए उपयोगी साबित होगी। कहीं भी अगर कोई गड़बड़ी होती है तो इस एप्प के माध्यम से शिकायत दी जा सकती है। 100 मिनट के अंदर कारवाई होगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.