शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)आज देश भर में आईडीबीआई बैंक का 59 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिमला मालरोड स्थित आईडीबीआई की शाखा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया और ग्राहकों के लिए कई स्कीमों को समर्पित किया । कार्यक्रम में एल०आई० सी० के एस० डी० एम० यंगजोर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरूण कुमार के मार्गदर्शन में शुरू हुआ। उन्होंने प्रदेश में बैंक के विस्तार योजना की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने सभी कर्मचारियों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया तथा ग्राहकों के लिए आईडीबीआई को विश्वसनीय बैंक बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बैंक के एम० डी० राकेश शर्मा ने 17 नयी योजनाएं बैंक के ग्राहकों को समर्पित की। मुख्य अतिथि यंगजोर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैंक के उन्नत भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन बैंक के शाखा प्रमुख विक्रम राणा ने किया वही उन्होंने बैंक के सभी ग्राहकों को धन्यवाद भी किया ।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
