Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचली नाटी ने कलर टीवी पर अंतराष्ट्रीय और र्राष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचली नाटी ने कलर टीवी पर अंतराष्ट्रीय और र्राष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम

    By Himachal VartaOctober 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    हिमाचली नाटी ने कलर टीवी पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज ( एस पी जैरथ)

    हिमाचल प्रदेश के एक ऑडिओ गीत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई है। मोले रै मोलाईऐ शीर्षक से गाये गए इस गीत को गत दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के टीवी चैनल कलर टीवी के “झलक दिखला जा” शो में उस वक्त चलाया गया जब हिमाचल की प्रसिद्ध अदाकारा रुबीना दिलैक की प्रस्तुति चल रही थी और रुबीना दिलैक ने वहां उपस्थित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक करण जौहर सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मशहूर नृत्यांगना रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही एंकर मनीष पॉल जैसे जाने-माने कलाकारों को इस हिमाचली गीत पर नृत्य करने के लिए बुलाया तो सभी कलाकार “मोले रै मोलाईऐ” हिमाचली लोकगीत पर झूम झूम कर नाचे।

    बता दे कि हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक प्रमोद भोटा द्वारा गाये गए “मोले रै मोलाईऐ” गीत की रिकॉर्डिंग सिरमौर जिला में पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के शिमला स्थित स्टूडियो “देवभूमि डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो पंथाघाटी शिमला” में प्रसिद्ध संगीतकार नीरज नेगी के निर्देशन में वर्ष 2019 में हुई है और अब तक यूट्यूब चैनल के एक ही चैनल पर इस गीत को साढ़े 3 करोड से अधिक लोगों ने सुना है और अलग-अलग चैनलों पर अभी तक 20 करोड से अधिक लोग इस गीत को सुन चुके हैं।

    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त मेलाराम शर्मा ने बताया कि उनके “देवभूमि डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो पंथाघाटी शिमला” में इस गीत की रिकॉर्डिंग मात्र 10 दिनों में हुई है और यह गीत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा चुका है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा संगीत का मंच होगा जहां “मोले रे मोलाईऐ” शीर्षक वाले प्रमोद भोटा के इस गीत को नहीं सुना जाता।

    मेलाराम शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता जताई की हिमाचल की समृद्धि सांस्कृतिक विधाओं को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड किए गए इस गीत पर अब बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा भी झलक दिखला जा जैसे कलर टीवी कार्यक्रमों में नृत्य के लिए प्रमुखता से चुना जाने लगा है।

    मेलाराम शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध होने पर इस गीत के गायक प्रमोद भोटा को बधाई दी है और कहा कि नीरज नेगी के उत्तम संगीत निर्देशन के कारण इस गीत को इतना अधिक पसंद किया गया है, इसके लिए नीरज नेगी भी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती और इसी प्रकार के प्रयासों से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को देश विदेश में पहचान दिलाई जा सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.