Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जो कुल्लू दशहरा के महोत्सव में शिरकत करेंगे।
    शिमला

    नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जो कुल्लू दशहरा के महोत्सव में शिरकत करेंगे।

    By Himachal VartaOctober 5, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला  हिमाचल वार्ता न्यूज ( रेणु ब्यास)प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है आज पीएम मोदी प्रदेश के कुल्लू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में शिरकत करेंगे और भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश को 3650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे.
    जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे. पीएम मोदी दोपहर में बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंचेंगे. पीएम मोदी मोदी बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे और साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. पीएम मोदी बिलासपुर से ही बंदला में निर्मित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी लोकार्पण करेंगे.
    पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी नालागढ़ से पिंजौर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने के कार्य का भी शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी बिलासपुर के बाद शाम को कुल्लू पहुंचेंगे जहां उनके अंतरराष्ट्रीय दशहरा समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल्लू का दशहरा देखने के साथ ही रघुनाथ रथयात्रा में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अपने स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद पीएम मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर तैयारियों की कमान संभाल रखी है.
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.