शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों को आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आदर्श आचार संहिता के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुचारु एवं प्रलोभन मुक्त मतदान करवाने के लिए विभिन्न विभागों का समन्वय महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों तक सड़कों का समुचित रखरखाव और रैंप ¼Ramp½ एवं अन्य सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-स्खलन, बर्फबारी अथवा भारी बारिश से सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में सड़कों के रख-रखाव के लिए आवश्यक मशीनरी और श्रम शक्ति तैनात करनेे की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि मतदान से पहले सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मतदान कर्मियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने और मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवानेे के निर्देश दिए।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
