नालागढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)हिमाचल के नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार मौके से फरार हुआ। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सरवन सिंह रोपड़ निवासी के तौर पर हुई।जानकारी के अनुसार युवक किसी निजी कंपनी में काम करता था जो कि नालागढ़ से स्वारघाट की ओर जा रहा था जब कुंडलू के समीप पहुंचा तो ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक का टायर युवक के सिर के उपर से गुजर गया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हुई। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Breakng
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
Thursday, October 8
