आनी (हिमाचल वार्ता न्यूज)( रेणु ब्यास)पुलिस थाना आनी के तहत निगान-रानाबाग सड़क पर दरोट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में लुढ़ककर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार देर शाम चार युवक कार में बैठकर जा रहे थे कि शबाड़ से आगे दरोट के पास चालक चंद्रेश कुमार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खेतों में लुढ़क गया। इसमें कार में सवार डिगेढ़ के ब्रहाबाग निवासी संदीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि ओडीधार निवासी चालक चंद्रेश कुमार, राम लाल व राकेश कुमार घायल हो गए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Breakng
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
Friday, June 26