नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :-भारत सरकार में केंद्रीय श्रम, रोजगार , वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट में भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह तोमर के पक्ष में चुनाव प्रचार करके जनता से वोट माँगे।भारतीय जनता पार्टी द्वारा रोनहाट में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बताया की कांग्रेस पार्टी अब बीते जमाने की बात हो चुकी है।कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए विकास पर कम और भ्रष्टाचार पर ज़्यादा ज़ोर दिया। इसलिए जनता ने अब फिर से हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को लाने का मन बना लिया है।उधर भाजपा के प्रत्याशी बलदेव सिंह तोमर ने बताया की भाजपा सरकार ने महज पांच वर्ष के कार्यकाल में समूचे शिलाई विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्यों को करके इतिहास रचा है।कांग्रेस के पास विकास को लेकर कहने के लिए कुछ भी बचा नहीं है। इसलिए समुदाय को आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष वर्धन चौहान पर आरोप लगाते हुए बताया की जो ख़ुद को ईमानदार होने का सर्टिफिकेट बाँटने का काम करते है उनके ख़ुद की पंचायत में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले को वो दबाने का प्रयास करते रहे।मामले से जुड़ा एक ऑडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी की करतूत जनता के सामने आ गई है। उन्होंने बताया कि शिलाई और प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाकर विकास को गति देने का मन बना लिया है।
Breakng
- 4 व 5 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रवास पर रहेंगी
- भाषण प्रतियोगिता में डीएवी नाहन के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- जानलेवा हमले में युवक ने पी जी आई में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज
- कालाअंब के तीन बड़े उद्योगों पर लाखों का जुर्माना बकाया, बिजली काटने की सिफारिश
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने विद्यार्थियों का जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम
- रेडक्रॉस सोसाइटी कैंटीन हेतू निविदाएं 06 जून तक करें जमा-विवेक शर्मा
Tuesday, June 3