Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, 12 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान
    सिरमौर

    मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, 12 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

    By Himachal VartaNovember 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रेणु ब्यास) जिला निर्वाचन अधिकारी आर. के. गौतम ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गत 14 अक्तूबर को  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की है और मतदान 12 नवम्बर 2022 को सुबह 8  बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
    आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 और 130 के प्रावधानों और भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों में इस अवधि के दौरान लगाए जाने वाले विभिन्न प्रतिबंधों की अनुपालना को अक्षरशः सुनिश्चित बनाया जाएगा।
    जिला दण्डाधिकारी ने धारा 144 (2) सीआरपीसी के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किये हैं कि मतदान बंद होने से 48 घंटे पहले की अवधि के के दौरान  शाम 5 बजे के बाद सार्वजनिक सभाओं के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।  इस अवधि के दौरान जिला में किसी भी स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं होंगे।  हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति होगी। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद अर्थात 10 नवंबर, 2022 को शाम 5 बजे के बाद मतदान समाप्त होने तक किसी भी लाउड स्पीकर का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  सीमित समय और व्यावहारिकता को देखते हुए सभी हितधारकों को सूचित करने के संबंध में यह एकपक्षीय आदेश जारी किया गया है।
    यह आदेश आगामी 13 नवम्बर सायं 5 बजे तक लागू रहेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.