शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल में ठंड लगातार बढ़ रही है। राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी। कई निचले व मध्यम क्षेत्रों में हलकी वर्षा हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। कल 14 नवंबर से मौसम करवट बदल लेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्राें में बर्फबारी ठंड बढ़ा देगी। दो दिन पहले भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। किन्नौर के कल्पा और लाहुल स्पीति के केलंग में माइनस डिग्री में तापमान रिकार्ड किया गया है।
Breakng
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
Thursday, October 8
