Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की कर रहे पहरेदारी
    सिरमौर

    नाहन में स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की कर रहे पहरेदारी

    By Himachal VartaNovember 21, 2022
    Facebook WhatsApp

    Congress-workers-camped-out.jpgनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। ईवीएम मशीनों के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ ना हो इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा इन ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है इसलिए उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा जमाया है।बता दे सिरमौर जिला में 5 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां पर ईवीएम मशीनों को सील करके रखा गया है। इतना ही नहीं इन स्ट्रांग रूम के बाहर जवानों का भी कड़ा पहरा है और सीसीटीवी कैमरे से भी हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ का अंदेशा बना हुआ है।इसी के चलते जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर बैठ गए हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पहरा है। उधर, जिला सिरमौर से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि निर्वाचन विभाग से परमिशन लेने के बाद कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर सकती है जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।                                                 8 दिसंबर को होनी है मतगणना                                                 प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होनी है। यानी अभी मतगणना के 17 दिन है। जाहिर है कि कांग्रेस नेता स्ट्रांग रूम के बाहर से 8 दिसंबर तक डेरा डाले रखेंगे, जबकि इलेक्शन कमीशन का दावा है कि सभी ईवीएम कड़ी सुरक्षा में रखी गई है। इनसे छेड़छाड़ संभव नहीं है। थ्री लेयर सुरक्षा के साथ साथ स्ट्रांग रूम के भीतर व बाहर सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.