Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब से विहिप का हित चिंतक अभियान शुरू
    सिरमौर

    पांवटा साहिब से विहिप का हित चिंतक अभियान शुरू

    By Himachal VartaNovember 21, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब से विहिप का हित चिंतक अभियान शुरू ,1 लाख 50 हज़ार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश द्वारा समस्त प्रान्त में हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है, फिलहाल शुरुआत पावंटा साहिब से हो गयी है। जिसका शुभारम्भ विहिप के राष्ट्रीय सहमंत्री, अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख, हिन्दू विश्व के संपादक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद् विजय शंकर तिवारी ने किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय शंकर तिवारी ने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में विश्व हिन्दू परिषद की लगभग 66000 टोलियां हित चिंतक अभियान को पूर्ण करने का कार्य करेगी। विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश की सभी ग्रामों एवं पंचायतों में हित चिंतक अभियान के माध्यम से 1 लाख 50 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य लिया हुआ है।विहिप बजरंग दल के दायित्ववान कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित, धर्महित, समाजहित, संगठनहित के कार्य में सदैव अग्रसर रहते हैं एवं संगठन सदैव गौवंश हत्या, गौवंश तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध हो इसके अलावा गौवंश आधारित जैविक खेती के लिए उच्चतम न्यायालय तक लड़ाई लड़ी है।देश प्रदेश में बढ़ रहे धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि के विरुद्ध विश्व हिन्दू परिषद् की लड़ाई सदैव जारी है,बहुत सारे धर्मांतरित हिन्दू परिवारों को पुन हिन्दू धर्म में घर वापसी के लिए धर्म प्रसार के माध्यम से कार्य जारी है। मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की माताओं बहनों के द्वारा कोविड काल में अनेकों प्रकार से मदद की गई है, चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार व दहन हमेशा से किया जाता रहा है और लोकल फॉर वोकल के नारे को बुलंद किया गया है। इसी तरह जिहादी मानसिकता के लोगों पर सदैव कड़ी कार्रवाई की मांग विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल करता रहा है।इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश के मठ-मन्दिर प्रमुख दीपक भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप गतवाल, जिला सत्संग प्रमुख किरण शर्मा, जिला लीगल सेल संयोजक अधिवक्ता नरेश चौधरी, जिला सह संयोजक बजरंग दल अंकित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश चौधरी, प्रखण्ड संयोजक रिंकू चौधरी, सह संयोजक संदीप चौहान, अशोक चौधरी, प्रखण्ड सुरक्षा प्रमुख धर्मपाल सिंह, सह सुरक्षा प्रमुख जसवीर सिंह, पंचायत संयोजक शुभम गुप्ता, सह संयोजक निखिल चौहान, गौरक्षा प्रमुख अंकित चौहान, साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुधीर चौहान, राजीव, शुभम चौहान, प्रदीप कुमार, अर्जुन राजपूत प्रतीक संजय कुमार रोहित कुमार आदि अनेकों कार्यकर्ताओं सहित राष्ट्र भक्तों राम भक्तों ने हित चिंतक अभियान से जुड़कर सदस्यता ली। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.