नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-हिमाचल पुलिस के अश्व दल में शामिल बाज आखिर लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह गया है। बाज घोड़ा ना केवल शिमला बल्कि सिरमौर पुलिस के गश्त दल की शान माना जाता था। बाज की पदचाप जब माल रोड नाहन से पूरे शहर की परिक्रमा करा करती थी तो लोग उसकी शान को निहारते रहते थे।बाज लंबे समय से बीमार चल रहा था जिसकी आज नाहन के जुडडा के जोहड़ स्थित पुलिस अस्तबल में मृत्यु हो गई है। बाज का जन्म 20 फरवरी 2003 को हुआ था। बाज की हिमाचल पुलिस के अश्व दल में 13 मार्च 2007 को नियुक्ति की गई थी।जिसके बाद बाज ने शिमला और सिरमौर में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। बाज के पोस्टमार्टम के बाद उसकी आज रविवार को पूरे मान और सम्मान के साथ अंत्येष्टि भी की गई। बाज की मृत्यु पर सिरमौर पुलिस के द्वारा संवेदनाएं भी व्यक्त की गई है।
Breakng
- सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
- एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
- मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
Sunday, May 18