शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश सरकार में किए जाने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में दिन भर बैठकों का दौर चला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से शुक्रवार को कई दौर की मुलाकात की। मंत्रिमंडल को लेकर सहमति नहीं बनने के चलते मुख्यमंत्री शुक्रवार को धर्मशाला या शिमला भी नहीं लौट सके। अब आज को मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली से शिमला लौटने की संभावना है। उधर, मंत्रियों के शपथ समारोह को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। विधानसभा का शीतसत्र शुक्रवार शाम को स्थगित होते ही कांग्रेस विधायक शिमला लौट आए हैं। शिमला, कांगड़ा और सोलन जिला से मंत्री बनाने को लेकर सरकार और संगठन में आम सहमति नहीं बन पा रही है।शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने इन तीनों जिलों से मंत्री बनाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए मंथन किया। हालांकि देर शाम तक इस बाबत कोई आम सहमति नहीं बन सकी। इस कारण ही मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली से नहीं लौट सके। अब आज को दोबारा बैठकों का दौर चलने के आसार हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह तय है कि अभी छह से सात विधायकों को ही मंत्री बनाया जाएगा। मंत्रियों के तीन से चार पद रिक्त रखे जाएंगे।
Breakng
- पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
- रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
- छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
- विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
- सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
- किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
Friday, July 11