शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( बलबीर ठाकुर)राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति के पावन अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने बधाई संदेश में कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोहड़ी का यह त्यौहार सभी बुराईयों को समाप्त कर प्रदेशवासियों के जीवन में प्रसन्नता एवं बेहतर स्वास्थ्य लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों विशेषकर बेसहारा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे उत्सव अनुदान से बेसहारा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान आएगी और उनकी लोहड़ी भी विशेष बनेगी।इस प्रकार के उत्सव जहां एक ओर परिजनों के साथ खुशियां सांझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं इनसे आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार उत्सव एवं खुशियों के साथ-साथ नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है।
Breakng
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
Thursday, October 8
