शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( बलबीर ठाकुर)हिमाचल प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सुक्खू सरकार की 13 जनवरी को प्रस्तावित पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन का तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों और असहायों के लिए 100 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष बनाएंगे। विधायकों से भी एक-एक लाख रुपये इस कोष में देने के लिए कहा गया है।दो साल में मुख्यमंत्री के ऑफिस की तरह अनाथ बच्चों के कमरे होंगे।सरकार ही इन बच्चों की माता-पिता हैं। समाज में पिछड़ी, विधवा महिलाओं समेत अन्य वंचित वर्गों के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। कहा कि गांवों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार काम करेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि अभी हिमाचल प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है लेकिन 10 साल बाद हिमाचल हिंदुस्तान का सबसे मजबूत प्रदेश बनेगा इसके लिए ऐसी नीति लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सचिवालय उनका घर है जबकि प्रदेश द्वारा है इसलिए कर्मचारी उनकी सरकार को मजबूत बनाने के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करेंगे। प्रदेश हित के लिए फैसले कड़े भी लिए जाएंगे और कर्तव्य का पालन भी किया जाएगा।
Breakng
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
Thursday, June 25
