शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज)( बलबीर ठाकुर) प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हिमाचल में ओपीएस बहाल करने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मंजूरी दे दी गई है।बैठक के तुरंत बाद सीएम सचिवालय के बाहर आए और यहां इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों को संबोधित किया। कहा कि कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की मंजूरी दे दी गई है। अब कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा।रिटायरमेंट के बाद उन्हें हर महीने पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अर्की में मैंने पहली बार कहा था कि ओपीएस बहाल करेंगे। पिछले दिनों अधिकारी पैसा नहीं होने की बात कहकर इसमें अड़चन डालते रहे, लेकिन मैंने अपना फार्मूला दिया। पिछली सरकार ने तो कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये एरियर के भी नहीं दिए। कर्मचारियों को एरियर अभी नहीं मिलेगा। एरियर देने में समय लगने की बात कर्मचारियों से संवाद करते हुए सीएम ने खुद कही।
Breakng
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
Thursday, October 8
