Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»इस वर्ष प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार : हर्षवर्धन चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    इस वर्ष प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार : हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaFebruary 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    उद्योग मंत्री ने राजगढ़ में सुनी जनसमस्यायें और किया निराकर।       नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-उद्योग और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पच्छाद  विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इससे पूर्व राजगढ़ पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने जगह-जगह पर हर्षवर्धन चौहान का पारम्परिक वाद्य यंत्रों सहित गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। राजगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, महिला मंडलों व संगठनों ने उद्योग मंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किय तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिला जिससे न केवल प्रदेश विकास के क्षेत्र में पिछड़ा, बल्कि बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने में भी पूर्व सरकार विफल रही।   हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और ईमानदार नेता हैं और उनके गतिशील एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल करेगा।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, 11 हजार करोड़ की देनदारी तो कर्मचारियों की है, इसके उपरांत भी प्रदेश सरकार विकास की गति को रूकने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम 6 माह में बिना बजट के राजनीतिक कारणों से 900 से अधिक संस्थान खोल दिए जिनके लिए अतिरक्त स्टाफ व भवनों का प्रावधान भी नहीं किया गया।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चरणबद्ध तरीके से जनता से किये गये वायदों को पूरा करेगी। इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस की बहाली की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आने वाले समय में एक लाख बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा इस वर्ष 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।पच्छाद कांग्रेस समिति अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, ने स्वागत सम्बोधन किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयाल प्यारी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण मेहता, व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सिलाई सीताराम ने भी अपने विचार रखे।    इस अवसर पर प्रभारी पच्छाद कांग्रेस अजय कंवर, यशवर्धन चौहान वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता हि.प्र., रणधीर पंवर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पंचायती राज, हरदेव जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, राजेन्द्र ठाकुर जिला महासचिव कांग्रेस, रघुवीर सिंह जिला युवा कांग्रेस महासचिव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.