Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»03 मार्च से शुरू होगा पांवटा साहिब का ऐतिहासिक होला मोहल्ला पर्व
    मनोरंजन

    03 मार्च से शुरू होगा पांवटा साहिब का ऐतिहासिक होला मोहल्ला पर्व

    By Himachal VartaMarch 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- फाल्गुन मास में देश के हर हिस्से में होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रंगों के इस पर्व को देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। खुशी और उमंग लिए होली का पर्व हिमाचल के ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में होला मोहल्ला उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह द्वारा शुरू किए गए होला मोहल्ला को पांवटा साहिब में सदियों से मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखी कौम में वीरता का रस भरने के लिए किया था। होला शब्द होली से और मोहल्ला शब्द मय और हल्ला शब्द से बना है, जिसमें मय का अर्थ बनावटी और हल्ला का अर्थ हमला होता है। इस तरह गुरु साहिब ने होली के पर्व पर दो टोली बनाकर सिखों में वीरता के जज्बे को बढ़ाने के लिए इसकी शुरुआत की थी। पांवटा साहिब में गुरु गोविन्द सिंह जी ने अपने जीवन के साढ़े चार साल बिताये और यहाँ के भगाणी साहिब में अपने जीवन का पहला धर्म युद्ध लड़ा जिसमे फ़तेह हासिल की। पवित्र  यमुना नदी के तट पर उन्होंने कवि दरबार भी शुरू किया था जिसमे उच्च कोटि के कवि अपनी रचनाएँ सुनाया करते थे। आज भी इस परंपरा को जीवित रखा गया है। होला मोहल्ला के दौरान यहाँ कवि दरबार का आयोजन किया जाता है।  पांवटा साहिब में 3 मार्च से  होला मोहल्ला पर्व शुरू हो रहा है जिसको लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर दी गयी है। 3 मार्च से अखंड पाठ के साथ होला मोहल्ला शुरू होगा जिसमे देश विदेश से सिख संगतें पांवटा साहिब पहुंचेगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के प्रबंधक सरदार जगीर  सिंह ने बताया की होला मोहल्ला पर्व को लेकर 3 मार्च से लेकर 8 मार्च तक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.