Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
    • इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    • 22 मई के दिन आजाद हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मनाया शहीदी दिवस
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सर्दियों की सब्जियां गई गर्मियों में भिंडी और शिमला मिर्च ने मचाई हाय -तोबा
    सिरमौर

    सर्दियों की सब्जियां गई गर्मियों में भिंडी और शिमला मिर्च ने मचाई हाय -तोबा

    By Himachal VartaMarch 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    सब्जी विक्रेताओं को नई सब्जियों का इंतजार ,करेला-भिंडी 100 के पार                                                                                        नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन क्षेत्र में सर्दियों की सब्जियां अब जाने की तैयारी में हो चुकी है। वहीं नई सब्जियां अभी तक तैयार नहीं हो पाई है। जिसके चलते रसोई पर साग-भाजी भारी पड़ने लग पड़ी है। सब्जियों के दाम रफ्तार पकड़ना शुरू हो चुके हैं। सब्जी मंडी से सब्जी विक्रेताओं तक पहुंची भिंडी, करेला, कमल ककड़ी, मशरूम जहां 100 का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। वहीं फ्रांस बीन, शिमला मिर्च, बैंगन, मटर 80 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुके हैं।हालांकि फूलगोभी फिलहाल 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से रसोई की शान बन चुकी है। वहीं टमाटर भी अब हाफ सेंचुरी छूने को तैयार है। मार्केट से सरसों का साग, जल सरसों, जिमीकंद, आदि अब लगभग सिमट चुके हैं। तो वहीं हरियाणा से आ रही पालक अभी भी मार्केट में जगह बनाए हुए हैं। जी विक्रेता यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी का कहना है कि अभी नई सब्जियां आ नहीं रही है और पुराने सीजनल सब्जियां बाजार से जा चुकी हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे में सब्जियों के दाम अपेक्षाकृत महंगे हो गए हैं। यहां यह भी बता दें कि नाहन की सब्जी मंडी में हिमाचल की सब्जियां बहुत कम मात्रा में आती है। सिरमौर में अधिकतर सब्जियों की सप्लाई चंडीगढ़, हरियाणा के साढौरा, देहरादून तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आती है। अफसोस तो इस बात का भी है कि नाहन के लोगों को हिमाचल की सीजनल सब्जियों के अलावा कुछ जंगली सब्जियां भी हैं वह भी नसीब नहीं हो पाती है।जिनमें लिंगडू, सोंझना, सिंबल डोडा, जल सरसों, ढिंगरी गुच्छी, कूकउआ गोल कैक्टस आदि ना तो सिरमौर की मंडियों में आता है और ना ही स्थानीय ग्रामीण इन्हें इकट्ठा कर बाजार में बेचने आते हैं। वहीं सबसे बड़ा दुखद विषय तो यह भी है कि सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियां आदि की ना तो खाद्य सुरक्षा विभाग जांच करता है और ना ही प्रशासन ने इस और कोई सकारात्मक कार्य किया है।ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियां कितनी जहरीली है या स्वास्थ्यवर्धक है इसको लेकर कोई जवाबदेही नहीं है। बरहाल भले ही साग सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हो बावजूद इसके साग सब्जियों ने अभी भी रसोई पर कब्जा बनाया हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
    • इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    • 22 मई के दिन आजाद हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मनाया शहीदी दिवस
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.