Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    सिरमौर

    विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल

    By Himachal VartaMay 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं के कारण पूरे प्रदेश में देशभक्ति का ज्वार भाटा उमड़ा हुआ है। समाज के सभी वर्गों को तिरंगा यात्रा में शामिल करते हुए हर मण्डल स्तर पर तिरंगा यात्राओं का दौर जारी है जिसमें सेना के पूर्व अधिकारी, सैनिक, स्कूल, काॅलेज के छात्र-छात्राएं, वकील, व्यापारी व समाज के भाई-बहन बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार सिंदूर यात्रा आगे बढ़ने लगी है। आज सिरमौर जिला के पांवटा साहिब और नाहन विधान सभा क्षेत्र में 4 तिरंगा यात्राएं सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने की। मुख्य अतिथि के नाते सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चैधरी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि पांवटा साहिब की मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से निकली और शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। इसी प्रकार एक मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा नाहन के कालाअंब से निकली, दूसरी नाहन से निकली और तीसरी मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा शंभूवाला से निकली तथा तीनो मोटर साइकिल तिरंगा यात्राओं का समागम माजरा में हुआ। इस मौके पर डाॅ. बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है और चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का ही कमाल है कि भारतीय सेनाओं को 7-8 वर्ष के छोटे समय में पूरी तरह आयुद्धों से लैस किया गया। जहां राफेल विमान, ब्रह्मोस मिसाइल के द्वारा दुश्मनों के अड्डे तबाह किए गए वहीं एस-400 जैसे सुरक्षा कवच के माध्यम से पाकिस्तानी मिसाइलों को नेस्तोनाबूत किया। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया के सभी देश एकजुट होकर भारत के साथ खड़े हुए दिखाई दिए।
    प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए डाॅ. बिन्दल ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार को जिम्मेवार ठहराया। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार लगातार दोषियों के साथ खड़ी हुई दिखाई दे रही है। चम्बा की नृशंस हत्या के मामले में, चम्बा में वन माफियाओं द्वारा वन अधिकारियों को गाडि़यों के साथ बांधकर घसीटे जाने के मामले में, बिलासपुर में चिट्टा माफिया के बीच गोलीबारी के मामले में, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में दनदनाते हुए अपराध, खनन माफिया, कबाड़ माफिया के मामले में, जिला सिरमौर, मण्डी, ऊना, हमीरपुर में चिट्टा माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया को संरक्षण देने के मामले में पूरी सरकार कहीं न कही अपराधियों को संरक्षण देती हुई दिखाई देती है। इसके कारण अपराध का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है।
    डाॅ. बिन्दल ने कहा कि विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक-अनेक सवाल खड़े किए, उन सवालों का समाधान करने की बजाये कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी हुई दिखाई देती है। इसी कारण विमल नेगी के परिवार और प्रदेश की जनता के द्वारा निंरतर सीबीआई की जांच की मांग को कांग्रेस सरकार ने ठुकराया है। हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में स्व0 विमल नेगी की पत्नी द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान जिस तरह सरकारी पक्ष सीबीआई जांच न होने देने के लिए वछिद्ध दिखाई देता है उससे पूरी दाल काली होने का मामला उजागृत होता है। अलग-अलग अधिकारियों की अलग-अलग रिपोर्ट और उन पर पर्दा डाला जाना किसी विशेष भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास दिखाई देता है।
    डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार पाकिस्तानियों को हिमाचल से बाहर निकालने के मामले में जानबूझकर सोई पड़ी है। उन्होनंे आरोप लगाया कि वोटों के लालच में कांग्रेस सरकार बांग्लादेशियों, रोहिंग्यो को और पाकिस्तानियों को हिमाचल की सरजमीं पर संरक्षण देती हुई दिखाई दे रही है। यह मामला अत्यंत गंभीर है और प्रदेश की सरकार को आगे बढ़कर बांग्लादेशियों, रोहिंग्यो और पाकिस्तानियों को ढूंढकर बाहर निकालना चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.