Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
    • इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    • 22 मई के दिन आजाद हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मनाया शहीदी दिवस
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अजय सोलंकी ने 28 करोड़ से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया
    सिरमौर

    अजय सोलंकी ने 28 करोड़ से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

    By Himachal VartaApril 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) :- विधायक अजय सोलंकी ने आज मंगलवार को नाहन में करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इनडोर ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इसे जनसमर्पित किया जा सके।  अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस ऑडिटोरियम की सितम्बर 2017 में आधारशिला रखी थी। उन्होंने कहा कि इस ऑडिटोरियम का निर्माण सिरमौर जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऑडिटोरियम के बनने से सिरमौर सहित आसपास के क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कलाकारों और रचनाकारों को लाभ मिलेगा।उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में बताया कि डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिरमौर क्षेत्र के लिए बहुत ही लाभकारी है और दूरदराज के क्षेत्र से आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को पुनः आरम्भ करने के लिए रि-टेंडरिंग प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है।अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व मे ंप्रदेश सरकार का ध्येय है आम जन को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में शीघ्र ही मैडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कोविड के लगातार बढ़ते मामलों से निपटने के लिए हर प्रकार के प्रयास किये जाएंगे और सारी सुविधायें उपलब्ध करवाई जाएंगी।इस दौरान उनके साथ एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनकर शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी, कांग्रेस जिला महासचिव नरेन्द्र तोमर व अन्य अधिकारी व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
    • इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    • 22 मई के दिन आजाद हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मनाया शहीदी दिवस
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.