पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने शुक्रवार को मोहकमपुर नवादा पंचायत में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं।उन्होंने एक ऐसे संविधान का निर्माण किया है जिसमें छोटे से छोटे जाति मजहब के लोगों को भी उनका हक मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए ताकि हम एक सुंदर भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सके। इस मौके पूर्व प्रधान हाजी जहांगीर अली , पंचायत प्रधान मेराज खातून , मेहरूब अली , महबूब अली , समीर अली , हैदर अली , अमजद , कासिम , अशोक कुमार , संजीव कुमार , मोहन लाल , बलविंदर , राजन , संदीप , शुभम , मनोज , अमर कुमार और गगन आदि लोग उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
