Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • व्यापार में मंदी से उबरने नाहन से सालासर धाम पहुंच, बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
    सिरमौर

    पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त

    By Himachal VartaOctober 24, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) दीवाली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री एवं इस्तेमाल को लेकर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला सिरमौर के अधिकार क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पटाखे/आतिशबाजी का भंडारण, प्रर्दशन या बिक्री केवल नगर परिषद/नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में संबंधित एसडीएम की पूर्व अनुमति से ही की जा सकेगी और पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी और लाइसेंस प्राप्त दुकानदार केवल निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे बेच सकेंगे।
    आदेश के अनुसार आतिशबाजी रखने और बेचने के लिए बने शेड/दुकानों में अग्निशमन यंत्र और रेत से भरी बाल्टियां रखना अनिवार्य होगा। पटाखों/आतिशबाजी के शेड एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर पर होने चाहिए और शेड में तेल से जलने वाले दीपक या मोमबतियां नहीं जलाई जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त शेड के 50 मीटर के दायरे में अतिशबाजी का प्रदर्शन नही किया जएगा।
    आदेश में निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक शोर करने वाले पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। अस्पतालों/शिक्षण संस्थानों/न्यायालयों और धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे वाले साइलेंस जोन में भी पटाखों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। अवैध या चोरी-छिपे आयात किए गए पटाखों का भंडारण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
    जिला दंडाधिकारी ने सभी एसडीएम, कार्यकारी मजिस्ट्रेट जिनमें डीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसएचओ, थाना प्रभारी, और अन्य संबंधित अधिकारियों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और वह इन आदेशों की अनुपालना तथा छापेमारी करने के लिए अधिकृत होगें। आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर 8 नवम्बर, 2026 तक प्रभावी रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • व्यापार में मंदी से उबरने नाहन से सालासर धाम पहुंच, बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.