नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पांवटा ब्लॉक के स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की 125 बीघा औद्योगिक जमीन पर आसपास रहने वाले कई लोगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे करने का खुलासा होने के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग हरकत में आया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन की नीलामी होने से पहले कब्जाधारियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने के विभाग राजस्व विभाग से जमीन की पैमाईश करवाने जा रहा है। परिसर की नीलामी के लिए हाईकोर्ट द्वारा तैनाम नोडल अफसर कराधान विभाग के ज्वांइट कमीशनर जीडी ठाकुर ने कंपनी परिसर का जायजा लेने के बाद यह जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट में सीआइडी और ईडी की ओर से इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की अवैध संपत्तियों को लेकर हलफनामे दायर किए जा चुके है। ठाकुर ने बताया कि वास्तु स्थिति का जायजा लिया गया है। जी डी ठाकुर ने बताया कि कंपनी के विकसित प्लाट पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। नीलामी से पहले अवैध क ब्जे छूड़ाने के लिए कानूनी कारवाई होगी। ठाकुर ने बताया कि 27 जून को कंपनी की जो संपत्ति शेष बची जमीन की नीलामी होगी। उन्होंने बताया कि 125 बीघा विकसित इंडस्ट्रियल प्लाट पर बाउंड्री वाल पक्की लगी है तथा सड़क के किनारे सीवरेज तथा फाउंडेशन बनी है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेशों पर करीब छ: हजार करोड़ के महाघोटाले फंसी इंडियन टेक्नोमेक कंपनी से 21 करोड़ का टैक्स वसूलने के कराधान विभाग कंपनी परिसर की नीलामी प्रक्रिया को अंजाम देने में लगा है।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
